समर्पण नहीं करने पर राहुल दुबे के घर कुर्की करेगी उरीमारी पुलिस
रामगढ़, जुलाई 19 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। यदि कुख्यात अपराधी राहुल दुबे आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उरीमारी पुलिस उसके घर की कुर्की करेगी। इसको लेकर उरीमारी पुलिस ने राहुल दुबे के घर इश्तेहार चिपकाया है। इस मामले में ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि हजारीबाग कोर्ट के आदेश पर कुजू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसके आवास पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। बताया कि 18 जनवरी 2026 को उरीमारी ओपी क्षेत्र से राहुल दुबे गिरोह के सदस्य राजदीप कुमार साव को एक पुलिस कार्बाइन और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में इस मामले में राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे की संलिप्तता सामने आने के बाद से गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। पर वह फरार चल रहा है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.