आगरा, मई 14 -- संत निरंकारी मिशन ने गुरुवार को बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में समर्पण दिवस मनाया। इस दौरान शहर के सोरों गेट स्थित वीके जैन कालेज में सत्संग आयोजित हुआ। सत्संग में संत अनिल चंद्रा ने बाबा हरदेव सिंह के जीवन परिचय से लोगों को अवगत कराया। सत्संग के दौरान संत अनिल कुमार चंद्रा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेमा भक्ति का उदाहरण रहा। मुखी खूब सिंह ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा आज भी श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोला में संत निरंकारी मिशन की ओर से समर्पण दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत को समर्पित हो: सतगुरु सुदीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...