समर्पण दिवस पर बाबा हरदेव सिंह को किया नमन
गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति में मंगलवार को अमेठी के करौंदी, परसावां, शाहगढ़, गौरीगंज, अहुरी और जगदीशपुर शाखाओं में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा को नमन किया।करौंदी शाखा की मुखी विद्या देवी ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से प्रेम, विनम्रता और सहअस्तित्व का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और समाज सेवा जैसे अनेक कार्य किए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा हरदेव सिंह के बताए मार्ग पर चलने और मानव सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.