समर्पण दिवस के रूप में महात्मा हंसराज जयंती की मनी
खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में महात्मा हंसराज जी का जन्मोत्सव समर्पण दिवस के रूप में अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा महात्मा हंसराज जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हिमांशु नारायण ने अपने संबोधन में इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा हंसराज जी के त्याग, सेवा तथा शिक्षा के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बनियाहीर डीएवी स्कूल में समर्पण दिवस के रूप में मना महात्मा हंसराज की जयंती के अंतर्गत विद्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.