धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। विशेष संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय, सांसद आवास और धनबाद विधायक आवास में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समर्पण दिवस पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि महान चिंतक, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान की परिकल्पना की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, विधायक राज सिन्हा ने कहा, "पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर हम राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत क...