समस्तीपुर, फरवरी 11 -- ताजपुर,। ताजपुर में भाजपा के तीनों मंडल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष क्रमश: विवेक साहू, दिलीप सिंह कुशवाहा एवं सुशील चौबे ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुशवाहा, राजकुमार राय, ज्ञान शंकर कौशल, सुरेश साह, डॉ. अखिलेश कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, प्रदुमन कुमार, अमरनाथ शर्मा, उदयचल गिरि, मुन्ना दास, टुनटुन कुमार सिंह आदि वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके त्याग, संगठन निर्माण में उनके योगदान तथा एकात्म मानववाद की विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.