कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत मिलन केंद्र एवं विभाग संयोजक, पार्षद रहे दीपक शर्मा के आकस्मिक निधन पर रविवार को राजस्थान भवन, करांचीखाना में श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि दीपक शर्मा जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता रहे। महंत जितेंद्र दास, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने कहा कि "साधनविहीन रहकर भी यदि व्यक्ति में राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति दृढ़ संकल्प हो, तो वह असंभव को भी संभव कर सकता है। स्व. दीपक शर्मा इसका जीवंत उदाहरण थे। उमेश पालीवाल, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, विधायक अमिताभ बाजपेयी, नीरज चतुर्वेदी ने भी चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- समाज में एकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.