कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में वीर बाल दिवस के मौके पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का अद्वितीय बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश, धर्म और मानवता के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। कहा कि साहिबजादों के बलिदान ने साबित किया कि वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती है। वीर बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि कम आयु में भी महान आदर्शों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.