समर्पण की गोष्ठी में लोककवि ने देशप्रेम का अलख जगाया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- हिंदी और उर्दू की साहित्यिक संस्था समर्पण की मासिक गोष्ठी सुनीता सोलंकी के शाकुंतलम स्थित निवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शायर सलामत राही ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व डा.आस मोहम्मद अमीन ने किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बिजनौर से पधारे लोककवि कर्मवीर सिंह रहे और संरक्षक योगेन्द्र सोम ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गोष्ठी का शुभारंभ विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं और गज़लों के दौर से हुआ। मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने अपनी ओजस्वी पंक्तियों जय जवान जय किसान जय विज्ञान है, अनुसंधान तेरी जय रहे भारत महान है के जरिए देशप्रेम का अलख जगाया। इसके बाद डा. वीणा गर्ग ने अपनी खूबसूरत रचना दीवाना है दीवाने तू दीवानों सी बात न कर से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में योगेन्द्र सोम ने सावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.