समर्पण का क्षमतावर्धन पर एक दिवसीय कार्यक्रम
कोडरमा, जुलाई 30 -- झुमरी तिलैया। समर्पण के द्वारा सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन होटल सेलिब्रेशन में किया गया। प्रयासों में शराब की बढ़ती समस्या की रोकथाम, पेयजल की कमी के विरुद्ध जनावेदन देना, आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्रिय करने आदि शामिल है। परियोजना प्रबंधक सलोनी कुमारी ने उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें अपने अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देना व गाँव और समुदाय के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मंटू कुमार, पिंकी देवी, बिमला देवी व नमिता देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.