समर्पण और सक्रियता के साथ करें काम: सीएम
दरभंगा, जून 16 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में सह कोषाध्यक्ष के रूप में नए दायित्व मिलने के बाद अंकुर गुप्ता ने सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में गठित प्रदेश कमेटी के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि प्रदेश संगठन का यह कदम सराहनीय एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- समर्पण और सक्रियता के साथ करें काम: सीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.