कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के तहत संगीत विभाग में नवप्रवेशी छात्रों के लिए प्रवेश उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। शुभारंभ संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि गोरे ने किया। उन्होंने नवप्रवेशी छात्रों और अभिभावकों को विभाग की शैक्षणिक दृष्टि, अनुशासन, रचनात्मकता तथा संगीत एवं प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि/विशिष्ट वक्ता प्रखर मिश्रा (थिएटर), डॉ. वंदना देवरॉय (कथक) व डॉ. रेणु निगम ने छात्रों को समर्पण, नियमित अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने शैक्षणिक एवं कलात्मक जीवन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इसमें बीपीए वोकल, कथक, थिएटर, सितार, वायलिन एवं तबला, एमए वोकल, तबला व सितार तथा एमपीए क...