मेरठ, जनवरी 7 -- पंजीकरण से लेकर परीक्षा, रिजल्ट और इसके बाद डिग्री-मार्कशीट को एकल प्लेटफॉर्म से जोड़कर सुविधा के लिए शुरू हुए समर्थ पोर्टल से कॉलेज, छात्र और विवि असमर्थ हो गए हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मात्र छह दिन बाकी रहने के बावजूद समर्थ पोर्टल से ना तो नॉमिनल रोल मिल पा रहे हैं और ना ही प्रवेश पत्र। विवि कैंपस में समर्थ पोर्टल का काम देख रहा कर्मचारी भी उपस्थित नहीं है। समर्थ की असमर्थता से विवि की 13 जनवरी से प्रस्तावित प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं पर संकट मंडराने लगा है। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो विवि को ये परीक्षाएं टालनी पड़ सकती हैं। आपात स्थिति में विवि ने आज तकनीकी दक्ष कर्मचारी को बुलाया है। इस कर्मचारी के काम की स्थिति से ही परीक्षाओं का भविष्य तय होगा। प्रथम सेमेस्टर में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.