सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसएलके कॉलेज में समर्थ पोर्टल के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में पोर्टल के उपयोग, इसकी उपयोगिता तथा कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कॉलेज में जल्द ही एक डेमो सत्र (प्रशिक्षण कार्यक्रम) आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ताकि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी समर्थ पोर्टल का सही ढंग से उपयोग करना सीख सकें। पोर्टल पर लॉगिन करने, अवकाश आवेदन तथा अन्य सेवाओं का उपयोग करने की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने निर्देश दिया कि अब से सभी प्रकार की छुट्टियां जैसे सीएल, ई एल एवं अन्य अवकाश केवल समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर स्वीकृत कराई जाएंगी। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से सभी को पोर्टल के उपयोग में दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.