आरा, अगस्त 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल को धरातल पर उतारने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अब विवि के ग्रीवांस सेल (शिकायत निवारण कोषांग) को भी समर्थ पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इसे 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने की तैयारी है। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 25 अगस्त से समर्थ पर शिकायत निवारण कोषांग कार्य करना शुरू कर देगा। मालूम हो कि शुक्रवार को समर्थ टीम ने एक बैठक की। यह भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल पर बनेगा शिकायत निवारण माड्यूलशिकायत निवारण की प्रक्रिया इसमें समर्थ के सभी मॉड्यूल की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार ग्रीवांस सेल के समर्थ पोर्टल से जुड़ने के बाद विद्यार्थी, शिक्षक और आम लोग अपन...