समर्थ पोर्टल पर ही लिया जायेगा पीजी सेकेंड सेमेस्टर में एडमिशन
पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी सेकेंड सेमेस्टर में एडमिशन समर्थ पोर्टल पर लिया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू है। वैसे अभी तक पीजी सेकेंड सेमेस्टर में नामांकन के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है। वहीं पीजी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होने के बाद से छात्र-छात्राएं टीआर का इंतजार कर रहे है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा पीजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का टीआर संबंधित महाविद्यालयों को नहीं भेजा गया है, जिसके कारण नामांकन की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इधर पीजी सेकेंड सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पीजी का सेशन विलंब होने की चिंता सता रही है। छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द पीजी प्रथम सेमेस्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.