अररिया, जून 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय के अन्तर्गत यूजी स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि विस्तारित की है। विद्यार्थी सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आश्चर्य की बात है कि प्रखंड के एक मात्र केएन डिग्री कॉलेज बखरी का नाम अब तक समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं रहने से विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्णियां कमिश्नरी के 21 प्रखंडों में बनाए गए नए डिग्री कॉलेजों का नाम समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जबकि वर्षो से चल रहे केएन डिग्री कॉलेज बखरी का नाम समर्थ पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं किया गया है। इसके कारण प्रखंड सहित आस पास के गांवों के विद्यार्थी नामांकन को लेकर परेशान हैं। रंजना कुमारी, निशा कुमारी, सरस्वती कुमारी, मुन्नी कुमारी, अफसाना...