हल्द्वानी, जुलाई 2 -- हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के तहत डिग्री कॉलेजों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र नेताओं ने कुलपित एवं प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्र हित में समर्थ पोर्टल को अभी 20 से अधिक दिनों तक खोले जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने अभी प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। वह भी पंजीकरण करा लेंगे। ज्ञापन देने वालों में मेहुल साह, प्रकाश, मनोज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...