समर्थ पोर्टल के पेंच में फंसी वोकेशनल में आवेदन की प्रक्रिया
बगहा, जून 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर के परीक्षा के परिणाम निकलने के साथ ही बिहार विश्वविद्यालय द्वारा सामान्य कोर्स और वोकेशनल कोर्स में आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। सामान्य कोर्स में आवेदन शुरू भी हो गया। 12 मई से वोकेशनल कोर्स में भी आवेदन करने की तिथि निकल दी गई। लेकिन तब से लेकर आज तक आवेदन हो नहीं पा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर इस बार छात्र-छात्राओं को आवेदन करने को कहा गया उसके बाद से समर्थ पोर्टल खुल ही नहीं पा रहा है। जिससे छात्र-छात्राएं परेशान है, छात्रों का कहना है कि जब तक वह आवेदन नहीं करेंगे तब तक उनका नामांकन कैसे होगा। नगर के काली बाग के छात्र शिवम कुमार ने कहा कि वह तीन बार से ज्यादा साइबर कैफे में जाकर लौट चुके हैं लेकिन लिंक खुल ही नहीं रहा है। जिससे कि वह आवेदन करें। इधर जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.