लखनऊ, अप्रैल 30 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में समर्थ गुप्ता ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(सीनियर डीसीएम), लखनऊ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह भारतीय रेल यातायात सेवा के वर्ष 2012 परीक्षा बैच के अधिकारी हैं। रेल सेवा कार्यकाल में उन्होंने एरिया अफसर आगरा कैंट, मंडल यातायात प्रबंधक टुंडला, वरिष्ठ यातायात प्रबंधक/फ्रेट ऑपरेशन इन्फॉर्मेशन सिस्टम मुख्यालय नई दिल्ली सहित सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके पास रेलवे प्रशासन, संचालन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मंडल के समग्र विकास, यात्री संतुष्टि एवं बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- चार रेलकर्मियों को 'सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.