मऊ, जून 6 -- मऊ, संवाददाता। समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन मऊ के नए कार्यकारिणी टीम की गठन के साथ नए सत्र की शुरुआत की घोषणा संगठन की संस्थापिका और प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। संरक्षिका कृष्णा खंडेलवाल और नूपुर अग्रवाल ने सर्वसम्मति से मां के नाम पौधरोपण भी किया। नई कार्यकारिणी में मधुलिका बरनवाल अध्यक्ष, प्रीतूलता पांडेय महासचिव, अनुभूति द्विवेदी कोषाध्यक्ष, पुष्पा जायसवाल मीडिया प्रभारी, नीलम पांडेय एडिटर का दायित्व सौंपा गया। संस्था की संरक्षिका कृष्णा खंडेलवाल और नूपुर अग्रवाल ने माला पहनाकर सभी पदाधिकारियों स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...