नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' इन दिनों अपने कॉमेडी तड़के के साथ-साथ विवादों के कारण भी सुर्खियों में है। दरअसल, ईद स्पेशल एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर थे। लोगों ने वीडियो शेयर कर यह दावा किया था कि समर्थ की हरकतों की वजह से जन्नत अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं। अब इस पूरे मामले पर शो के कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया है।क्या था पूरा विवाद? वायरल वीडियो के बाद नेटिजन्स ने समर्थ जुरेल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कुछ यूजर्स ने मेकर्स पर भी निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि शो की टीआरपी के लिए जन्नत और समर्थ के बीच जबरन लव एंगल दिखाने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- YRKKH: मेहर का खेल समझ जाती है अभिरा, अरमान को मनाने की कोशिश करती है मायरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.