देहरादून, फरवरी 25 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 लीग में समर्थ सेमवाल के शानदार शतक की बदौलत न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 71 रनों से हराया। दूसरे मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने आयुष क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित किया। बुधवार को लीग के दो मुकाबले खेले गए। जीडी गोयंका क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने 71 रनों से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाएं। समर्थ सेमवाल ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा सृजन रावत ने 48, मंथन सैनी ने 53 रनों का योगदान दिया। हिमालयन एकेडमी के लिए दीप ज्योति ने दो, प्रि...