समर्थ किसान पार्टी का खुला क्षेत्रीय कार्यालय
कौशाम्बी, जून 27 -- कड़ा ब्लॉक के टेडीमोड़ दारानगर में शनिवार दोपहर समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी नेता अजय सोनी ने नारियल फोड़कर, धूप-दीप से पूजन और लड्डू वितरित कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए तथा कई लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले भर में सेक्टर स्तर पर पार्टी कार्यालय खोले जा रहे हैं। टेडीमोड़ में भी इसी अभियान के तहत क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को ग्राम स्तरीय बैठक इसी कार्यालय में आयोजित होगी। लोगों से पार्टी से जुड़कर किसानों और आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आवाहन किया। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.