बाराबंकी, मार्च 11 -- बाराबंकी। जिले में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब विभाग ने गेहूं खरीदने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया है। गेहंू का नया समर्थन मूल्य 2585 रुपये कर दिया गया है। गेहूं खरीदने के लिए 84 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। संभावना है कि 17 मार्च से खरीद केंद्र संचालित हो जाएंगे। इस बीच बाजार में गेहूं का भाव समर्थन मूल्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे इस बार सरकारी खरीद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में इस बार करीब 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती हुई है। पैदावार भी पिछले वर्ष के बराबर रहने का अनुमान है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया है, जबकि होली से पहले 2480 रुपये प्रति कुंतल बिकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.