जहानाबाद, अप्रैल 8 -- जहानाबाद जिले में इस साल 200 मीट्रिक टन से भी कम मात्रा में होगी गेहूं की खरीदारी रबी विपणन मौसम अंतर्गत गेहूं और मसूर अधिप्राप्ति स्थिति की डीएम द्वारा की गई समीक्षा जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं रबी विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत गेहूं और मसूर अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इसे समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सीएमआर प्राप्त करने हेतु उचित मात्रा में गोदाम को खाली रखने तथा मिल के नजदीक के समितियों को सम्बद्ध करने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा ब...