लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- समर्थन मूल्य पर धान खरीद को खोले गए क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। मंडियों के क्रय केन्द्रों पर हजारों कुन्तल खरीदा गया धान लगा है। यह धान राइस मिलों को नहीं भेजा जा पा रहा है। वहीं राइस मिलों को जो धान भेजा गया है उसकी डिलीवरी एफसीआई को करने का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है। इस बीच अब जिले में बारदाना (बोरा) की कमी हो गई है। विभाग के अफसर बताते हैं कि बोरा की डिमांड की गई है। जल्द ही बोरा मिलने की उम्मीद है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद 31 जनवरी तक चलेगी। धान खरीद के लिए खोले गए क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केन्द्रों की बात छोड़ो मंडियों के क्रय केन्द्रों पर भी सन्नाटा है। हालांकि धान खरीद का आंकड़ा बढ़ रहा है जो व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। वहीं अब सबसे बड़ी समस्या खरीदा गया ...