आरा, नवम्बर 9 -- पीरो, संवाद सूत्र। धान के समर्थन मूल्य के साथ बोरा की कीमत बढ़ाये जाने का अनुरोध सहकारिता विभाग से व्यापार मंडल अध्यक्ष और पैक्स अध्यक्ष की ओर से किया गया है। तरारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन तिवारी ने कहा है कि 25 रुपये बोरा की कीमत का भुगतान प्रति क्विंटल धान की खरीदारी के लिये भुगतान किया जाता है। बाजार में एक क्विंटल धान की खरीदारी के लिये 75 रुपये का तीन बोरा खरीदना पड़ता है। ऐसे में सरकारी स्तर पर धान खरीदने वाले पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्ष को प्रति क्विंटल 50 रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.