नई दिल्ली, मई 27 -- कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सलाह दी है कि जब तक पार्टी के भीतर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है तब तक उनके समर्थक नारेबाजी करने या सार्वजनिक बयानबाजी से पूरी तरह बचें। पार्टी आलाकमान ने शिवकुमार को बेंगलुरु में उत्साही समर्थकों की भीड़ और उनके पक्ष में होने वाली नारेबाजी को रोकने के लिए खुद को थोड़ा पीछे रखने की सलाह दी है। मौजूदा दौर की बातचीत शांतिपूर्ण तरीके संपन्न करने के लिए यह जरूरी है। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपने समर्थकों और कैबिनेट से जुड़ी चर्चाओं को आंतरिक रूप से संभालने के लिए आवश्यक समय और स्थान दिया जाए। यह हलचल तब और तेज हो गई...