आजमगढ़, मई 8 -- माहुल। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव निवासी समाजसेवी संतोष सिंह बबलू ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया। सुभासपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके आने से जनपद ही नहीं आसपास के जिलों में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.