समर्थकों के साथ मुकेश कोरी की भाजपा में घर वापसी
औरैया, जून 10 -- औरैया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भारतीय समाज रक्षक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कोरी ने बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की। मुकेश कोरी पूर्व में भाजपा के विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं तथा बाद में समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे। भाजपा में वापसी पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक ताकत : पंकज चौधरी यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.