समर्थकों के साथ आज पटना जाएंगे आईआईपी के जिलाध्यक्ष
आरा, अप्रैल 11 -- आरा। आईआईपी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव आज रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना के बाबू सभागार में आयोजित होने वाले पान सम्मान समारोह सह पार्टी स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। अशोक यादव ने बताया कि इस समारोह में देश स्तर से लेकर राज्य के महागठबंधन के कई बड़े नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को और मजबूती देने के लिए भोजपुर से सैकड़ों लोग समारोह में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.