छपरा, अप्रैल 6 -- फोटो- 9 धरने की सभा को संबोधित करते शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में एक अप्रैल को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक आदेश के बाद शिक्षकों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। जारी पत्र में सभी पीजी विभागाध्यक्षों व अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं और शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन अनिवार्य रूप से सात घंटे सुनिश्चित करें। इस आदेश के विरोध में सोमवार को जेपीयू स्नातकोत्तर शिक्षक संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इस धरना में उपस्थित सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षकों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। शिक्षक नेता ने इस आदेश को लोक भवन सचिवालय, पटना द्वारा जारी 1 जुलाई 2016 के निर्देशों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.