गोड्डा, मई 9 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के समरी हाई स्कूल मैदान में आगामी 21 मई को शाम 8 बजे भव्य "महफ़िल-ए-मुशायरा" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायर, कवि एवं कवियत्री अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।आयोजन समिति द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभा यादव, सहर अंजुम, डॉ. मसूद अकरम काज़मी,अपूर्व विक्रम शाह,अल्ताफ जिया, सादिया इकरा,जमिल अख्तर एवं कामता माखन समेत कई कवि एवं कवियत्री भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सह महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन गोड्डा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदस्य याहया सि...