सोनभद्र, जुलाई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालयार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को सशक्त बनाने का अभियान है। यह भी पढ़ें- गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाने का लें संकल्प: जोशी उन्होंने कहा कि संत गुरु...