मधुबनी, दिसम्बर 6 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बाबा साहेब अम्बेडक समरस समाज की स्थापना के लिए जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे। वे एक व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। शिक्षाविद् के साथ अर्थशास्त्री थे। उनका संदेश भारत ही नहीं पूरे विश्व में अनुकरणीय है। हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर सामाजिक उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। बेनीपट्टी के अम्बेडक चौक पर विभिन्न समाजिक संगठनों के बैनर तले उनकी 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए वक्ताओं ने कहा। इस अवसर पर राजेंद्र साफी की अध्यक्षता में 'डॉ.अम्बेडकर व संविधान' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद राम बरण राम सहित राम अवतार राम, ललित पासवान, सुधीर शरण पासवान, राज कुमार, योगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.