चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli Hadsa News: यूपी के चंदौली में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुंए में समरसेबल ठीक करने के लिए चार ग्रामीण कुएं में उतर गए। कुएं के अंदर जहरीली गैस बन रही थी, जिसके चलते चारों की हालत खराब हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चारों को किसी तरह से कुएं से बाहर निकलवाया, जिसमें से तीन किसानों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। एक साथ तीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पूरा मामला शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में मौजूद कुएं का समरसेबल खराब हो गया था। शनिवार को चार लोग समरसेबल को ठीक कराने के लिए उसे निकालने कुंए में उतरे थे। कुछ लोग कुएं के बाहर खड़े थे। कुएं में जहरीली गैस बनी हुई थी, जि...