समरसता संकल्प कलश यात्रा का हुआ स्वागत
जौनपुर, अगस्त 4 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय जौनपुर से चलकर समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा मंगलवार को खेतासराय पहुंची। गभिरन मंडल होते यात्रा के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। यात्रा दोपहर बाद नगर के सोंधी मोहल्ले में पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास महाराज का जयघोष करते उनके समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ यात्रा अब्बोपुर के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- ककरावली मंडल में कलश रथयात्रा ने लोगों को दिया समरसता का संदेश इस मौके पर जिला महामंत्री अजय सिंह, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.