वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समरसता संकल्प अभियान के संयोजक लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभियान के पांच महत्वपूर्ण चरण हैं। इनमें 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक श्रीगुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, और मंडल स्तर तक चलेगा। 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चलेगी। 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान चलेगा। धन्यवाद ज्ञापन समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया। यह भी पढ़ें- दून में 31 को निकलेगी समरसता कलश यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्...