समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रखंडों में निकली कलश यात्रा
हाजीपुर, अगस्त 19 -- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के निर्देश पर संचालित 'संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को जिले के व हाजीपुर,चेहराकलां, महनार, जंदाहा, पातेपुर, वैशाली सहित अन्य प्रखंडों में कलश यात्राएं निकाली गईं। कलश यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के समानता,भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। कलश यात्रा में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,विकास मित्र,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान विभिन्न परिवारों एवं आमजनों को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.