जमुई, अगस्त 20 -- चकाई । निज प्रतिनिधि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को चकाई में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली कलश यात्रा रथ को प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी न हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर पंचमुखी चौक होते हुए पुन: परिसर लौटकर संपन्न हुई।​कलश यात्रा को रवाना करते हुए प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समरसता, समानता और बंधुत्व का अमर संदेश दिया। उनके विचारों को अपनाकर एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य ध्येय है। यह भी पढ़ें- संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा ​प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्याम कुमार ने बताय...