बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में संत रविदास की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत आयोजित कलश वंदन यात्रा के बस्ती पहुंचने पर गुरुवार को स्वागत किया गया। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पावन माटी लेकर निकली यह यात्रा 29 जुलाई से छह अगस्त तक विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है। फुटहिया चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अंकुर वर्मा, दिलीप पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, गौरव जायसवाल, सचिन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वाराणसी से आई संत रविदा...