समरसता संकल्प अभियान के कलश रथ का स्वागत
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से पवित्र कलश लेकर कलश रथ यात्रा शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंची। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में गुलावठी टोल पर पहुंचते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश रथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।गुलावठी नगर में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका गुलावठी के चेयरमैन शैलेश तेवतिया, गुलावठी नगर अध्यक्ष राजीव सैनी, हरिओम डांगर, टिनी भाटी आदि ने स्वागत किया। अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान के तहत आए कलश का किया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.