लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को राजाजीपुरम ई-ब्लॉक मार्केट में समरसता भोज का आयोजन किया गया। हनुमान जी का पूजन करने के बाद समरसता भोज का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने अपने हाथों से तहरी का वितरण भी किया। इस मौके पर भारतीय जनसेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई शीलू ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुनील कुमार मिश्रा, वीनू शुक्ला का सम्मान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र मिश्रा, सैय्यद फैजी, पार्षद अनूप कमल सक्सेना, कवि वेदव्रत वाजपेई, यूएन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.