चाईबासा, अप्रैल 15 -- नोवामुंडी। पदमावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी विद्यालय में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। साथ ही विद्यालय का स्थापना दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित, छात्र-छात्राएं और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में लेवनार्ड अलवेस्टर बोदरा ने विद्यालय के शून्य से अबतक की यात्रा की बातें सांझा की। प्रधानाचार्या सीमा पालित ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने समाज में समरसता लाने का प्रयास किया एवं जीवन भर दलितों को एक ऊंचा मुकाम दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. अंबेडकर की सामाजिक न्याय प्रेरणास्रोत यह भी पढ़ें- बाबा साहेब का सारा जीवन संघर्ष भरा ...