देहरादून, जनवरी 31 -- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचारों और संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और "जय भीम" के नारों के साथ सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों का संदेश दिया। शनिवार को शोभायात्रा का आयोजन जिला रविदास सभा देहरादून एवं आम्बेडकर युवक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत डीएल रोड से हुई। जो बेनी बाजार, ऑरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक, सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, डॉ.आम्बेडकर के जीवन वृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.