प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती और मकर संक्रांति के अवसर पर सत्प्रेरणा द्वारा नगर के मीरा भवन में शुक्रवार को भारत की गौरवशाली परंपरा विषयक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति समरसता का संदेश देती है। अनादिकाल से भारत में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रहा है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को पूरे विश्व में स्थापित किया। भाजपा नेता आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुरोहित समाज के प्रत्येक वर्ग के को जोड़ने का काम करता है। सभी मांगलिक कार्यक्रमों और वैदिक अनुष्ठानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुरोहित हमेशा अपने यजमान के हित की बात सोचता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि हमारा मूल कर्तव्य समाज को जोड़ने का है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.