रांची, जून 6 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर वॉटर किंगडम में शनिवार को 'समरनामा 2026' समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डांस, ड्राइंग-पेंटिंग, स्विमिंग रेस, वॉटर वॉलीबॉल और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और बॉल पूल गेम्स भी रखे गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, गिफ्ट हैंपर और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। फन कैसल पार्क के निदेशक नीतेश नाथ शाहदेव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मोबाइल से दूर रखकर रचनात्मक और आउटडोर गतिविधियों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- स्कूल में समर कैंप का धूमधाम से समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...