मेरठ, अप्रैल 21 -- समरगार्डन में एक गोदाम में चोरी करते दो युवकों को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। उनसे चुराया गया सामान भी बरामद किया गया है। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी शादाब ने बताया कि उसकी समरगार्डन 60 फुटा रोड पर गोदाम है। इसमें नई व पुराने कम्प्रेसर व इलेक्ट्रानिक्स कोयल रखी थी। सोमवार रात एक बजे आसपास के लोगों को गोदाम में आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा दो युवक यहां सामान चोरी कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल शादाब को सूचना दी। वह भाई आजम संग गोदाम पर पहुंचा तथा आसपास के लोगों के साथ गोदाम को घेरकर चोरी कर रहे जाकिर कॉलोनी निवासी जमालुद्दीन व लोहियानगर निवासी सलमान को दबोच लिया। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.