प्रयागराज, फरवरी 4 -- माघ मेला में सफाई कर्मियों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सेनिटेशन कॉलोनी में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अस्थायी विद्याकुंभ विद्यालय में बुधवार को अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। बीएसए ने अभिभावकों से संवाद स्थापित कर प्रतिदिन समय से उपस्थित होने वाले बच्चों को स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं विशेष उपहार प्रदान किया। विद्या कुंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मिश्र ने बताया कि तीन प्रदेश के 13 जिलों से कुल 333 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक जिला समन्वयक, मध्याहन भोजन राजीव कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रतिनिधि अवनीश, शिव नाडर फाउंडेशन से साहब लाल, डॉ. संगीता श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.